भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फ्रांस के पेरिस शहर में 55 वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड 2025 में इंदौर के रिद्धेश बेंडाले और जबलपुर के स्नेहिल झा को स्वर्ण पदक मिलने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्री बेंडाले और श्री स्नेहिल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि मध्यप्रदेश के युवा वैश्विक मंचों पर भारत का परचम लहरा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि पेरिस, फ्रांस में 18 से 24 जुलाई तक हुए अंतर्राष्ट्रीय फिजिक्स ओलम्पियाड में प्रदेश के युवाओं की यह सफलता हम सबको गौरवान्वित करने वाली है।

More Stories
नरेला रक्षाबंधन महोत्सव का दूसरा दिन: 36 हज़ार 854 बहनों ने मंत्री सारंग को बांधी राखी
कोई भी डीलर 4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का नहीं रखेगा स्टॉक : खाद्य मंत्री राजपूत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात