पटना
जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि यदि चिराग पासवान को बिहार में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था की चिंता है तो सबसे पहले उनको राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का साथ छोड़ देना चाहिए।
प्रशांत किशोर ने अपनी बिहार बदलाव यात्रा के दौरान लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि चिराग पासवान बयान दे कर कह रहे हैं कि बिहार में बढ़ते अपराध से उनको चिंता हो रही है और प्रदेश में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार का वह समर्थन नही करते हैं। जनसुराज के नेता ने तंज कसते हुए कहा, ‘यदि सचमुच उन्हें बिहार की आवाज उठानी है या बिहारी जनता की लड़ाई लड़नी है तो राजग से अलग क्यों नही हो जाते हैं।'
जनसुराज के नेता ने कहा कि यह बात ठीक नहीं है कि चिराग पासवान राजग में रहें और शिकायत भी करें। जनसुराज के सूत्रधार ने लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार वोट लालू, नीतीश या मोदी के नाम पर नही, बल्कि बेहतर बिहार, अपने बच्चों के भविष्य, शिक्षा और रोजगार के नाम पर दीजिए।

More Stories
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह
सीएम योगी के निर्देश पर आपदा पीड़ितों को तत्काल मिल रही राहत, 24 घंटे में चार-चार लाख की आर्थिक सहायता
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम