रायपुर,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “ऑपरेशन महादेव” के तहत सुरक्षाबलों द्वारा की गई सफल कार्रवाई को आतंक के विरुद्ध भारत की अडिग नीति का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराकर आतंक के विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही की है। उन्होंने सुरक्षाबलों के साहस को नमन करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के पराक्रम से पहलगाम आतंकी हमले के तीनों गुनहगार सज़ा पा चुके हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऑपरेशन महादेव, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के संकल्प का सशक्त परिणाम है। भारतीय सेना के जवानों का पराक्रम हर देशवासी के हृदय में विश्वास और गर्व की भावना भर देता है। सेना का यह ऑपरेशन मात्र एक कार्रवाई नहीं यह संदेश है उन सभी दुश्मनों को, जो भारत की भूमि पर आतंकी मंसूबे लेकर आते हैं।

More Stories
EV यूजर्स के लिए बड़ी राहत: यूपी समेत 8 राज्यों में बनेंगे 4800 नए चार्जिंग स्टेशन
राजस्थान विधानसभा को नया लोगो मिला, 75 साल पूरे होने पर राज्यपाल ने किया अनावरण
झारखंड में क्लाइमेट चेंज का असर, मई में भी 19 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज