भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की पहली महिला विधायक, सर्जन और समाजसेविका डॉ. मुत्तुलक्ष्मी रेड्डी की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. रेड्डी ने बाल विवाह रोकथाम कानून, देवदासी प्रथा के अंत, देह व्यापार जैसी कुरीतियां बंद कराने और महिलाओं व बच्चों की तस्करी रोकने के लिए कानून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके कृतित्वों को राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा।

More Stories
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026: मध्यप्रदेश के तीन शहर देश के शीर्ष पाँच में
संदिग्ध अवैध शराब की घटना पर जिला दंडाधिकारी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश