दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय क्षेत्र निर्वाचन क्रमांक 07 दुर्ग के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री लथकर श्रीकेश बालाजी राव (आईएएस) ने आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन अंतर्गत कुम्हारी, कुकदा, पतोरा, सेलूद, ठकुराईन टोला, अखरा, डीडाभाठा (रानीतराई), जामगांव (आर) आदि ग्रामों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिसमें संगवारी मतदान केन्द्र, दिव्यांग मतदान केन्द्र तथा क्रिटिकल मतदान केन्द्र भी शामिल थे। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केन्द्रों हेतु आवश्यक व्यवस्थायें जैसे पेयजल, शेड आदि संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जहां एक से अधिक मतदान केन्द्र है, वहां मतदान कक्षों तक जाने मार्ग चिन्हित करने निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पाटन, नगर पालिक अधिकारी कुम्हारी, सुपरवाईजर, बीएलओ एवं स्कूलों के प्रधानपाठक उपस्थित थे।

More Stories
30 मार्च से अंबिकापुर से दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, सप्ताह में दो दिन उड़ान, एलायंस एयर का 72 सीटर विमान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे
अंत्योदय का संकल्प: CM साय 25 मार्च को 5 लाख भूमिहीन परिवारों को देंगे 500 करोड़ रुपये की सौगात