पंजाब
राखी से एक दिन पहले पंजाब के यात्रियों को झटका लगने वाला है। राज्य में बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 8 अगस्त को PRTC और Punbus यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल में रोडवेज के कच्चे कर्मचारी शामिल होंगे और पंजाब के सभी डिपो बंद रखे जाएंगे। इसके चलते राखी से एक दिन पहले सभी रूटों पर बसों का संचालन ठप्प रहने की संभावना है।
क्यों हो रही है हड़ताल?
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा उनकी लंबे समय से लंबित मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इसलिए मजबूरी में एक बार फिर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो आगे आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।
इससे आम लोगों को क्या परेशानी होगी?
8 अगस्त को बस सेवा बाधित रहने से राखी के मौके पर अपने घर जाने की योजना बना रहे यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

More Stories
अमृतसर में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन: तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, SSP बोले- कार्रवाई जारी रहेगी
गोरखपुर में नया गोरखपुर और वैदिक सिटी परियोजनाओं को मिली रफ्तार, विकास योजनाओं की हुई समीक्षा
गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 45 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू