मोगा
मोगा-बरनाला बाईपास पर शनिवार को भीषण हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला अपने पति और बेटी के साथ भाई को राखी बांधने जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मृतका का पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सिविल अस्पताल में भर्ती सुखदीप कौर पुत्री गुरदेव सिंह निवासी निहाल सिंह वाला ने बताया कि वह अपनी मां राजवीर कौर और पिता के साथ धुरकोट चरण सिंह वाला में राखी बांधने जा रही थी। रास्ते में अचानक सड़क पार करते समय एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान राजवीर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरतेज सिंह और सुखदीप कौर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल लाया गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद आपातकालीन कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया और शव को कब्जे में ले लिया।

More Stories
जयपुर मेट्रो का बड़ा विस्तार: फेज-2 में एयरपोर्ट से अजमेरी गेट तक जुड़ेंगे 36 स्टेशन
रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, सितंबर-अक्टूबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द
राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी