चाईबासा
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एक सदस्य मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ आज सुबह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता इलाके में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान हुई। कोल्हान के पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक ने कहा, ‘‘माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) का एक सदस्य मारा गया।'' कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।

More Stories
अंबिकापुर में बदमाशों पर सख्ती: IG का निर्देश- हथियार लहराया या चाकूबाजी की तो सीधे जेल
युवक को कमरे में बंद कर पीटने वाले पिता-पुत्र का पुलिस ने निकाला जुलूस
भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा में पहुंचे अर्जुन राम मेघवाल, बोले- ‘युवाओं को दलदल से निकालना लक्ष्य’