रांची
झारखंड के रांची के होटल रेडिशन ब्लू में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां कुछ जुआरी जुआ खेल रहे थे और भनक लगने पर मौके पर पुलिस होटल में पहुंची। इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामला जिले के होटल रेडिशन ब्लू का है। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने के दौरान चार थानों की पुलिस टीम ने आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से जुए में इस्तेमाल हो रही नकदी, ताश की गड्डियां और अन्य चीजें बरामद की गई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गिरफ्तार सभी होटल में बैठकर जुआ खेल रहे थे।

More Stories
मेहनत को मिला सम्मान, ग्राम पंचायत अधिकारी पद के चयनित अभ्यर्थी बोले- चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष
रायपुर में राज्यस्तरीय रोजगार मेला, CM साय युवाओं को बांटेंगे ऑफर लेटर
संकट की घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है हमारी सरकार : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी