हरियाणा
आखिरकार हरियाणा में 11 साल बाद कांग्रेस के 32 जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए गए। कांग्रेस हाईकमान ने बीती देर रात हरियाणा में अपने जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। हाईकमान की ओर से पत्र जारी किया है। यह पत्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया है। जिसमें में कुल 32 नाम हैं। वहीं अब कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट में फेरबदल किया गय़ा है। अब हिसार के ग्रामीण जिला अध्यक्ष के बृज लाल खोवाल के नाम की जगह बृज लाल (बहबलपुर) को बनाया गया है। इसकी जानकारी AICC के प्रभारी हरिप्रसाद वीके ने दी है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के संबंध में जारी की गई लिस्ट में हिसार के ग्रामीण जिला अध्यक्ष के नाम में त्रुटि पाई गई थी। जिस कारण अब नाम बदल दिया गया है। अब हिसार ग्रामीण के जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी बृज लाल (बहबलपुर) को दी गई है।

More Stories
गोरखनाथ मंदिर में आहुत श्रद्धांजलि सप्ताह में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री
यूपीआईटीएस-2026 में चार दिन में ₹5,500 करोड़ के व्यापारिक समझौते
योगी सरकार में बालवाटिकाओं को मिलेगा ‘लर्निंग कॉर्नर’ का नया संसार, 966 पीएम श्री विद्यालयों में होगी आधुनिक व्यवस्था, ₹193 लाख की मंजू