भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में एडमिरल श्री दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सपत्नीक सौजन्य भेंट की। एडमिरल श्री त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एडमिरल श्री त्रिपाठी ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और एडमिरल श्री त्रिपाठी ने तिरंगा हाथ में लेकर सभी से हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने की अपील की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एडमिरल श्री त्रिपाठी को निवास कार्यालय कक्ष से बड़ा तालाब के विहंगम दृश्य का अवलोकन कराया और तालाब के निर्माण एवं इतिहास की जानकारी भी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री त्रिपाठी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर बाबा महाकाल मंदिर का छायाचित्र भेंट किया। एडमिरल श्री त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लाइट हाउस की प्रतिकृति भेंट की।
एडमिरल श्री त्रिपाठी भारतीय नौसेना के सेवारत चार सितारा ध्वज अधिकारी हैं। श्री त्रिपाठी ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल रीवा से पूरी की और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

More Stories
केन-बेतवा लिंक से बदलेगी MP-UP की तस्वीर, 2030 तक पूरा होगा देश का पहला नदी जोड़ो प्रोजेक्ट
MP में युवाओं के लिए बड़ा मौका! ‘सीखो-कमाओ योजना’ में 1 साल की ट्रेनिंग के साथ कमाई भी
MP में बनेगी Water Transport Authority, क्रूज-बोट से जल परिवहन तक बदलेंगे नियम