अमृतसर/चंडीगढ़
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी गनीव कौर मजीठिया को समन भेजा है। दरअसल, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वरिष्ठ अकाली दल नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया को औपचारिक रूप से समन भेजा है।
सूत्रों के अनुसार, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने यह कार्रवाई पिछली सरकारी छुट्टियों के दौरान की है। इस मामले में मजीठिया मामले की पैरवी कर रहे वकील डी. एस. सोबती ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर आज सुनवाई हो सकती है।

More Stories
AAP का चुनावी अभियान शुरू, CM मान बोले- गारंटियों से ज्यादा किया काम
दिल्ली एयरपोर्ट पर SpiceJet की 5 उड़ानें लेट, लेह-जम्मू समेत फ्लाइट्स प्रभावित
झज्जर के पार्कों का होगा कायाकल्प, ₹1.58 करोड़ से बढ़ेगी हरियाली