गौरेला पेंड्रा मरवाही
फसल सर्वेक्षण को अधिक सटीक, सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से डिजिटल तकनीक की सहायता से भूमि चिन्हांकन और फसल सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आज गौरेला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लालपुर, पटवारी हल्का नंबर 8 में किसान के खेत पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वेयर द्वारा मोबाइल से किसान देवशरण के फसल का फोटो खिंचकर भूलेख पोर्टल में अपलोड करने तथा तहसीलदार के आईडी से अप्रूवल होने आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सर्वे कार्य की सतत निगरानी हो तथा आंकलन पूरी तरह गुणवत्ता पूर्ण और वास्तविक तथ्यों पर आधारित हो। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल सर्वे से किसानों को बेहतर सुविधा और योजनाओं का लाभ मिलेगा, इसलिए कार्य को गंभीरता से संपादित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे एवं तहसीलदार श्री शेषनारायण जायसवाल भी उपस्थित थे।

More Stories
09 एवं 10 मई को होगी प्रवक्ता संवर्ग भर्ती परीक्षा, 624 पदों के लिए 4.64 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
यूपी वृद्धावस्था पेंशन योजना से लाखों बुजुर्ग महिलाओं को राहत
RPSC SI भर्ती 2021 रद्द, अब 3.83 लाख अभ्यर्थियों के लिए फिर से होगी परीक्षा