बलरामपुर
जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां छात्रा जहर खाकर स्कूल पहुंच गई. प्रार्थना के दौरान बेहोश होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके जहर खाने की बात सामने आई.
घटना वाड्रफनगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की है, जहां अध्ययनरत छात्रा प्रार्थना के दौरान बेहोश हो गई. स्कूल स्टॉफ उसे आनन-फानन अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों की जांच में कीटनाशक का सेवन करने की बात सामने आई. इस बात से स्कूल स्टॉफ के साथ पालक भी अवाक रह गए. फिलहाल, छात्रा ने किस कारण से कीटनाशक का सेवन किया था, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है. मामले की रघुनाथनगर पुलिस जांच में जुटी है.

More Stories
रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, ग्रुप C कर्मचारियों की दूसरे विभागों में प्रतिनियुक्ति पर लगी रोक
दिल्ली में दवाओं की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, 1,807 सेल्स यूनिट में मिलीं नियमों की गड़बड़ियां
योगी सरकार में हुनर को रोजगार से जोड़ने की डिजिटल पहल, यूपी के 18 मंडलों में शुरू होगा ‘Blue DotsAI’