गुरुग्राम
बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुग्राम शहर में 700 से ज्यादा प्ले स्कूल ऐसे हैं जो बिना किसी वैधानिक रजिस्ट्रेशन और मान्यता के चल रहे हैं। यह मामला तब सामने आया जब महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जांच की गई और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कमियां पाई गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन सभी 700 से अधिक प्ले स्कूलों को नोटिस जारी किए थे, जिनमें रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए थे। वहीं दो बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी अधिकांश स्कूलों ने कोई कार्रवाई नहीं की, न ही सुरक्षा संबंधी कार्यों को पूरा किया। वहीं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि 700 स्कूलों को रजिस्ट्रेशन के लिए नोटिस भेजा गया था, लेकिन संचालकों ने अब तक आवेदन तक नहीं दिया। हम इन स्कूलों को बंद कराने के लिए जिला उपायुक्त से सिफारिश करेंगे।

More Stories
विष्णु भैया की जनकल्याणकारी योजना बनी सहारा, पूजा पटेल को बच्चे की बेहतर देखभाल के लिए मिला आर्थिक संबल
UP Police Constable Result: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 32,679 अभ्यर्थियों को मिलेगी वर्दी
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, चार छात्राओं ने संभाली मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की कमान