देवघर
देश भर में कुत्तों का आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। देश के अलग-अलग राज्यों से आए दिन कुत्तों द्वारा इंसान पर हमला करने की खबरें आती रहती हैं। ताजा मामला झारखंड के देवघर से आया है जहां एक आवारा कुत्ते ने ढाई साल के मासूम बच्चे पर बुरी तरह से हमला कर दिया।
मामला जिले के पालोजोरी थाना के महुआ डाबर गांव का है। बताया जा रहा है कि दोपहर को ढाई साल का शकीबुल हसन नामक मासूम बच्चा गली में खेल रहा था। इस दौरान आवारा कुत्ते ने उसे पकड़कर बुरी तरह से नोंच डाला। करीब 10 मिनट के बाद बेटे के शोर मचाने की आवाज सुनकर मां दौड़ी आई। मां ने पहले कुत्ते को डराकर भगाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते ने बच्चे को नहीं छोड़ा। फिर पत्थर मारा तो कुत्तों ने बच्चे को छोड़ा और वहां से भाग गया। बच्चे की मां ने बताया कि कुत्ते ने बालक के चेहरे पर कई बार काटा। बेटा जितना शोर मचा रहा था, कुत्ता उतना ही उसे नोच रहा था।
बच्चे के चाचा ने बताया कि इस समय पालोजोरी में आवारा कुत्तों का आतंक है। भतीजा को कई जगह पर काटा था, इसलिए डॉक्टर की सलाह पर दुमका लेकर आए। उन्होंने बताया कि पालोजोरी में तो आवारा कुत्तों की वजह से लोगों ने अपने बच्चों का घर से निकलना बंद कर दिया है। कुत्ते झुंड में बैठे रहते हैं और छोटे बच्चे को देखकर हमला कर देते हैं। गनीमत थी कि भतीजे पर एक की कुत्ता ने हमला किया, अगर कई सारे कुत्ते होते तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।

More Stories
प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे
आपत्तिजनक फोटो वायरल, IPS रतन लाल डांगी निलंबित, सरकार की सख्त कार्रवाई