चंडीगढ़
लगातार दूसरे दिन सूरज निकलने से चमकी धूप के बीच बढ़े पारे और उमस ने वीरवार को गर्मी की चुभन तीखी बनाए रखी। सुबह से ही साफ खुले आसमान से निकले सूरज के साथ तापमान बढ़ता गया। 11 बजे के बाद तापमान 30 डिग्री को पार कर गया लेकिन हवा में नमी की मात्रा से बढ़ी उमस से लोगों को बेहाल किया।
मंगलवार के बाद एक बार फिर अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर गया लेकिन आने वाले दिनों में शहर में अच्छी बारिश के आसार बन गए है। एक साथ 3 वैदर सिस्टम के मिलने से 22 अगस्त से 26 अगस्त के बीच बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रही नमी के साथ अप्पर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 22 अगस्त से 26 अगस्त दोपहर तक चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में अच्छी बारिश की संभावनाएं बताई गई है।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं