मोतिहारी
बिहार के मोतिहारी में गुरुवार की देर रात वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। वहीं इस फायरिंग की घटना में दो लोगों की मौत हो गई। सनसनीखेज वारदात से पूरा इलाका दहल उठा।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र में दरियापुर मठ के पास हुई है। मृतकों की पहचान धनंजय गिरी और गुड्डू यादव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि गुरूवार देर रात सनोवर खान ने धनंजय गिरी और गुड्डू यादव को जानबूझकर फोन कर किसी बहाने से बुलाया था। सनोवर खान के बुलाने पर दोनों युवक बाइक पर सवार होकर उसे मिलने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सनोवर खान पहले से ही दोनों की हत्या करने की फिराक में बैठा था, जैसे ही धनंजय गिरी और गुड्डू यादव वहां पहुंचे तो सनोवर खान ने दोनों को गोलियों से भून दिया। वहीं दोनों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम दे सनोवर खान फरार हो गया। दोनों मृतकों पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
बताया जा रहा है कि धनंजय गिरी हत्या के मामले में कुछ समय पहले ही जमानत पर रिहा होकर आया था। सनोवर खान का भी आपराधिक इतिहास है, उस पर 25,000 का इनाम घोषित है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस सनोवर खान की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

More Stories
जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त ने एक्सपो मार्ट के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ की संयुक्त समीक्षा बैठक
सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्ग में जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता की अनूठी पहल
100 से अधिक विद्यार्थियों का रक्त समूह परीक्षण, 13 यूनिट रक्तदान कर युवाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश