उज्जैन
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे। जहां दोनों ने महाकाल मंदिर के दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठकर पूजा-अर्चना की और गर्भगृह के द्वार की देहरी पर माथा टेककर भगवान से आशीर्वाद मांगा।
शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जाह्नवी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु ने स्वागत किया। पुजारी राजेश शर्मा और दिनेश त्रिवेदी ने परंपरागत तरीके से पूजा कराई। इस दौरान दोनों भक्ति में लीन दिखाई दिए।
संध्या आरती के समय जाह्नवी कपूर ने नंदी के कानों में अपनी मनोकामना की। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि महाकाल दर्शन से उन्हें नई ऊर्जा मिली है, जबकि जान्हवी ने इसे एक आध्यात्मिक अनुभव बताया। दोनों सेलिब्रेटी ने मंदिर परिसर में अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली।
आपको बता दें कि अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ के प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वे टीम के साथ अलग-अलग शहरों में जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। दोनों ने आगामी फिल्म की सफलता के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह मूवी एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें पहली बार दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आएगी।

More Stories
इंदौर में सेमी कंडक्टर, फोटोनिक्स, क्वांटम तकनीक और एमएसएमई सशक्तिकरण पर राउंड टेबल बैठकों का हुआ आयोजन
मुरैना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष में 8 लोग घायल
सेमीकंडक्टर समिट-2026: MP क्यों बन रहा है चिप उद्योग का नया केंद्र?