रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू का राज्य में पांच दिवसीय दौरा आगामी 26 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक होगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि राजू एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 26 अगस्त को रांची के चटवल लोहरदगा के कुडू प्रखंड के ककरगढ, सुंदरू पंचायत कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेंगे। 27 अगस्त को पुराने विधानसभा भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के चयन के लिए नियुक्त पीसीसी पर्यवेक्षको, जिला अध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे। 28 अगस्त को गुमला जिला के सिसई प्रखंड के भदौली, भरनो प्रखंड के तुरीअम्बा और उटारी, 29 अगस्त को रांची के नामकुम प्रखंड के रामपुर खूंटी प्रखंड के मुरही पंचायत कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेंगे।
इसके अलावा दिवंगत मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। 30 अगस्त को जमशेदपुर के बनकटी पंचायत शंकरदह पंचायत केरूया डूंगरी पंचायत कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेंगे।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं