पलवल
कजाकिस्तान में आयोजित की गई 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में पलवल के खिलाड़ी कपिल बैंसला ने देश की झोली में गोल्ड मेडल डालने का काम किया। कपिल बैंसला का रविवार को उनके पैतृक गांव मुनीरगढ़ी में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता और कानून विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कपिल बैसला के निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता और कानून विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कपिल बैंसला की इस उपलब्धि पर पलवल जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कपिल बैसला ने देश की झोली में मेडल डालकर युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पहले पलवल जिला खेलों में पीछे रहता था लेकिन अब पलवल जिला खेलों में किसी भी प्रकार से पीछे नहीं रहेगा।
गौरव गौतम ने कहा कि सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। नशा परिवारों को बर्बाद करता है। इसलिए युवाओं को खेलों में भाग लेना चाहिए।
कपिल बैसला ने कहा कि देश के लिए खेलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में भाग लेना चाहिए और देश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि में उनके माता पिता के साथ समाज के सभी लोगों का योगदान है। उनकी बदौलत ही यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्य मंत्री नायब सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम खेलों को बढ़ावा दे रहे है।

More Stories
झारखंड में अफीम की खेती पर वन विभाग का शिकंजा, जीआईएस और ड्रोन से 18 जिलों में निगरानी तेज
रेलवे का नया प्रयोग, अब एक ही रूट पर दो एक्सप्रेस ट्रेनें जुड़कर दौड़ेंगी, बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
रांची में 5 करोड़ से बदलेगी सड़क की सूरत, करमटोली से बोड़ेया-मदरा मुंडा चौक तक होगा नवीनीकरण