फतेहपुर
फतेहपुर के बिंदकी में रविवार की देर शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चा मकान ढह गया। जिसमें दबाकर मां बेटे की मौत हो गई। परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मुकेश कुमार का परिवार घर के बरामदे में सो रहा था। तभी सोमवार की भोर पहर लगभग 4 बजे बरामदे की छत और दीवार पूरी तरह से ढह गई।
जिससे बरामदे में सो रहे मुकेश कुमार (50), मां माधुरी (85), पत्नी रन्नो देवी (47), बेटी क्षमा (22), प्रकाशनी (16), कामिनी (12), बेटा प्रखर (11) सभी मलबे के नीचे दब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन ग्रामीणों ने फावड़े से मलबा हटाना शुरू किया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला जा सका। ग्रामीणों ने सभी को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। जहां मुकेश और उसकी मां माधुरी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी व चारों बच्चों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

More Stories
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल: आवेदन के 48 घंटे के भीतर दिव्यांग विष्णु लाल यादव को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी
’पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता’
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सूरजपुर में बड़ा हादसा टला