जमशेदपुर
अक्सर देखा जाता है कि प्रेमी प्रेमिका के लिए कभी पानी की टंकी या किसी टावर पर चढ़ जाता है, लेकिन कोई प्रेमिका प्रेमी के लिए काफी ऊंचाई पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करे तो यह शायद ही सुना होगा। ताजा मामला झारखंड के जमशेदपुर से आया है।
जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक प्रेमिका अपने प्रेमी से नाराज होकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। इस दौरान युवती ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। युवती हाईटेंशन टावर पर करीब 2 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा करती रही। मौजूद लोग युवती से नीचे उतरने को कहते रहे, लेकिन युवती ने एक न सुनी। प्यार में धोखा खाए युवती बार-बार चीखती रही…जब तक मेरा प्रेमी सामने आकर मुझे स्वीकार नहीं करेगा, मैं नीचे नहीं उतरूंगी।
नीचे आते ही बेहोश हुई युवती
घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस माइक से चिल्ला-चिल्लाकर कहती रही कि बिटिया, सब समस्या का समाधान होगा, तुम्हारी हर मांगे सुनी जायेंगी, लेकिन बावजूद इसके युवती नीच आने को राजी नहीं हुई। इस दौरान लोग मोबाइल फोन से वीडियो बनाते भी नजर आए। जब 2 घंटे बाद भी युवती नीचे नहीं उतरी तो 2 स्थानीय युवक अपनी जान पर खेलकर ऊपर हाइटेंशन पोल पर चढ़ गए और युवती को नीचे उतारा। वहीं, युवती नीचे आते ही बेहोश हो गयी।

More Stories
लेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
बिहार में परिवहन विभाग बनेगा रोजगार का बड़ा साधन, मुख्य सड़कों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण