हरियाणा
हरियाणा में लगातार बारिश जारी है। प्रदेश के आठ जिलों अंबाला, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, हिसार, भिवानी, नारनौल और चरखी दादरी में दिनभर रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। इसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हुआ। दूसरी ओर भारी बारिश के चलते रेलवे ने 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के पठानकोट और हिमाचल प्रदेश के कंदरोड़ी रेलवे ट्रैक पर बना चक्कर पुल बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते कई मार्गों पर ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा है।
इसके अलावा, जम्मू तवी से श्री वैष्णो देवी कटरा स्टेशन और जम्मू तवी से बड़ी ब्राह्मणा डाउन लाइन पर भी बाढ़ का पानी भर गया है। रेलवे ने अगले आदेश तक इन सभी ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

More Stories
उन्नत खेती से शीला राजवाड़े बनीं लखपति दीदी बिहान’ से जुड़कर संवर रही ग्रामीण महिलाओं की आजिविका
लो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: बेसमेंट से चल रहा था करोड़ों का खेल, 7 गिरफ्तार