पंजाब
पंजाब में लगातार बारिश का कहर जारी है। इसके कारण राज्य के कई जिलों में बाढ़ आ गई है। इसी बीच हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पंजाब में आई बाढ़ का दुख जताया है और हर संभंव मदद करने का वादा किया है। इस संदर्भ में सीएम सैनी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को पत्र लिखा है।
पत्र में सीएम सैनी ने लिखा है कि पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति के कारण उत्पन्न कठिनाइयों को जानकर मुझे अत्यंत दुःख हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में हमारे पंजाब के भाई-बहन गहरा कष्ट झेल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा सरकार और यहाँ की लगभग 2 करोड़ 80 लाख जनता इस कठिन समय में पंजाब के साथ मजबूती से खड़ी है।
सीएम सैनी ने पत्र में कहा है कि यदि आपको किसी भी प्रकार की सहायता, राहत सामग्री, बचाव दल, चिकित्सा सेवा या अन्य संसाधनों की आवश्यकता हो, तो कृपया निःसंकोच मुझे सूचित करें। उन्होंने भरोसा जताया कि हर संभव मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी ताकि इस संकट की घड़ी में प्रभावित हर व्यक्ति को शीघ्र राहत मिल सके।

More Stories
कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 और 2 का विस्तारीकरण प्रगति पर, मार्च 2027 तक होगा पूरा
उत्तर बस्तर कांकेर: आजीविका और जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने साझा किए अनुभव
योगी सरकार 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को 22 मार्च को सौंपेगी नियुक्ति पत्र