October 13, 2026

पंजाब में बाढ़ के बीच सरकार ने लिया अहम फैसला

चंडीगढ़ 
पंजाब और हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश के कारण राज्य के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। इन हालातों को देखते हुए पंजाब सरकार ने 'खेडां वतन पंजाब दियां' को स्थगित करने का फैसला किया है।

बता दें कि 'खेडां वतन पंजाब दियां' का चौथा सीजन इसी महीने शुरू होना था। इसके तहत 3 सितंबर से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू होने वाली थीं। लेकिन बाढ़ से पैदा हुए हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने इन प्रतियोगिताओं को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। हालात सुधरने पर इनकी नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।