रायपुर। पार्टी में कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ नेताओं और एक दूसरे के खिलाफ की जा रही बयानबाजी अवांछित है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन के दायरे में रहे। किसी भी प्रकार के बयान मीडिया में न देवें। पार्टी के किसी भी पदाधिकारी, कार्यकर्ता के द्वारा खिलाफ की जा रही सार्वजनिक बयानबाजी अनुशासनहीनता के दायरे में आती है। पार्टी नेतृत्व ने सभी से कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी संयम रखे, अपनी बात पार्टी फोरम पर रखें। सार्वजनिक बयानबाजी आरोप प्रत्यारोप लगाने वालों पर कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी की बड़ी घोषणा: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को मिली ऐतिहासिक सफलता
बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक: ग्रामीण परिवहन, तकनीकी शिक्षा और सहायक शिक्षकों पर लिए गए अहम फैसले
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भेंट