गिरिडीह
झारखंड के गिरिडीह में हाथियों का तांडव देखने को मिला जहां एक महिला को कुचल कर मार डाला। घटना के बाद से इलाके में खौफ का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सरिया थाना क्षेत्र के घुठिया पेसरा गांव की है। मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीच रास्ते अचानक एक हाथी ने किरण देवी पर हमला कर दिया और कुचल कर मार डाला। जिससे किरण देवी की मौके पर ही जान चली गई। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

More Stories
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में “आदि अमितान” अभियान के तहत पी.एम. जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान
राजस्थान कैबिनेट के बड़े फैसले! प्रमोशन, अनुकंपा नियुक्ति और UCC बिल के प्रस्तावों को CM की मंजूरी
स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी