हरियाणा
गुरुग्राम सहित हरियाणा के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश की वजह कई इलाकों में भीषण जाम और जलभराव की स्थिति है। हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। गुरुग्राम में लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भयंकर जाम की स्थिति बन गई है। इस बीच कई जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी गई है। जानें हरियाणा में आज कहां कहां स्कूल बंद।
पंचकूला की उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जानकारी दी कि पंचकूला जिले के मोरनी बरवाला पिंजौर और रायपुररानी ब्लॉक के सभी स्कूल 2 सितंबर 2025 को बंद रहेंगे। विशेष रूप से मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल बंद रहेंगे साथ ही बरवाला पिंजौर और रायपुररानी के कुछ चिन्हित स्कूल भी बंद रहेंगे। बारिश के चलते यह फैसला लिया गया है।गुरुग्राम, पंचकूला के अलावा भिवानी, हिसार, सिरसा और कुरुक्षेत्र जिलों में भी सरकारी और निजी स्कूलों में 2 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के चलते इन जिलों में स्थानीय प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

More Stories
65 साल की उम्र में NEET परीक्षा: लखनऊ के अशोक बहार बने युवाओं के लिए प्रेरणा
गिद्दी-भुरकुंडा पुल को मिली 19.44 करोड़ की मंजूरी, जर्जर पुल की जगह बनेगा नया पुल
परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित रहने पर सख्ती, जहानाबाद में 46 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई