लुधियाना
लगातार हो रही बारिश के बीच चंडीगढ़ रोड पर मोहिनी रिसोर्ट के सामने एक ट्रक पलट गया, जिसकी वजह से यातायात धीमा चल रहा है। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई मोहन सिंह ने आकर मौका संभाला तथा ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उक्त ट्रक हिमाचल से लुधियाना माल लेकर आ रहा था लेकिन शहर के नजदीक पहुंचते ही पलट गया, जिसकी वजह से यातायात बाधित हो रहा है। पुलिस द्वारा हाइड्रा क्रेन मंगवा कर ट्रक को वहां से हटाने के प्रयास शुरू कर दिए गए है।

More Stories
ठग्गांव स्कूल की 18 छात्राओं को मिली साइकिल, मंत्री ने कहा-गांवों की तस्वीर बदल रही है
अमृतसर पहुंचे सुनील शेट्टी ने चखा खास आम पापड़, पत्नी संग बाजार में दिखा देसी अंदाज
छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने KBC में जीते 50 लाख, IAS बनने के लिए छोड़ी नौकरी