रांची
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की एकीकृत मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दावे और आपत्तियां दाखिल करने की प्रक्रिया दो सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक जारी रहेगी और इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 सितंबर को किया जाएगा।
बता दें कि घाटशिला विधानसभा सीट, झारखंड के शिक्षा मंत्री और वर्तमान विधायक रामदास सोरेन के 14 अगस्त को निधन के बाद रिक्त हो गयी थी। उपायुक्त ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 2,51,367 है, जिनमें 1,28,050 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं के जुड़ने के बाद यह संख्या बढ़ जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावों और आपत्तियों का निपटारा 25 सितंबर को होगा। उपायुक्त ने बताया कि प्रस्तावित उपचुनाव के लिए 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसकी तिथि की घोषणा निर्वाचन आयोग द्वारा अभी की जानी है।

More Stories
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल: आवेदन के 48 घंटे के भीतर दिव्यांग विष्णु लाल यादव को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी
’पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता’
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सूरजपुर में बड़ा हादसा टला