सिरसा
सिरसा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा द्वारा जारी आदेशानुसार, उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल 5 और 6 सितंबर को बंद रहेंगे।
आदेश में कहा गया है कि यदि मौसम सामान्य रहा तो विद्यालय 8 सितंबर से नियमित रूप से खुल जाएंगे। जिला शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इस फैसले से विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिलेगी।

More Stories
झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, महिलाओं के खाते में आए ₹2,500
यूपी चुनाव से पहले पासी समाज पर भाजपा का फोकस, अगले सप्ताह होगी अहम बैठक
पंजाब में SIR के बाद 13 लाख वोट कटे, मतदाताओं की संख्या घटी