पंजाब
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश वासियों को तबाही का सामना करना पड़ा। आज यहां अरविंद खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ को लेकर कतई गंभीर नहीं हुई। अनुभवहीन सरकार ने समय रहते न तो फील्ड में जाकर धरातल का मुआयना किया और न ही अधिकारियों को कोई निर्देश दिए गए।

More Stories
छत्तीसगढ़ में ‘खनिज ऑनलाइन 2.0’ लागू, खनन कारोबार में बढ़ेगी पारदर्शिता
पंजाब में गेहूं खरीद 100 लाख मीट्रिक टन पार, किसानों को ₹21 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान
रेगाकठेरा जलाशय योजना के कार्यों के लिए 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत