October 21, 2026

सरकार बच्चे के इलाज के लिए परिवार की हर संभव मदद करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत मान

अमृतसर 
अमृतसर के गांव तलवंडी का 8 साल का बच्चा अभिजोत सिंह किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बच्चे के परिवार का एक वीडियो आज सामने आया। सरकार बच्चे के इलाज के लिए परिवार की हर संभव मदद करेगी। वह राज्य में किसी भी व्यक्ति को इलाज और दवा से वंचित नहीं रहने देंगे।