अम्बाला
ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से भाजपा प्रदेश नेतृत्व पर निशाना साधा है। विज ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि कमेंट BOX में लिखें हम क्या करें। इस पर उनके समर्थकों और लोगों ने रोचक जवाब दिए हैं।
दरअसल, अनिल विज ने एक्स पोस्ट करके लिखा कि अंबाला छावनी में कुछ लोग समानांतर भाजपा चला रहे हैं जिनको ऊपर वालों का आशीर्वाद भी प्राप्त है। उन्होंने आगे लिखा है कि कमेंट BOX में लिखें कि हम क्या करें। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि पार्टी का बहुत नुकसान हो रहा है। अनिल विज के पोस्ट के वायरल होने के बाद एक बार फिर प्रदेश नेतृत्व पर घेर लिया है।
अम्बाला छावनी में कुछ लोग समानांतर भाजपा चला रहे हैं जिनको ऊपर वालों का आशीर्वाद भी प्राप्त है । कमेंट BOX में लिखें कि हम क्या करें । पार्टी का बहुत नुकसान हो रहा है ।

More Stories
दिल्ली में अगले 9 दिनों तक जहरीली हवा का अलर्ट, खराब AQI से बढ़ी चिंता
डिंडौरी में हिट एंड रन से एक की मौत, चार गंभीर; गुस्साई भीड़ ने कार फूंकी
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण