जींद
जींद के जुलाना में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग बुझाने के दौरान मकान की छत गिर गई। इसके नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के दौरान भैंस भी आग में झुलसने से मारी गई। यह घटना शनिवार सुबह 6 बजे की है। के जुलाना वार्ड 13 निवासी दीपक के मकान में आग लग गई।
तूड़ी और भैंसों वाले कमरे में आग लगने के बाद भैंस आग की चपेट में आने से झुलस गई। दीपक के पड़ोस में रहने वाले साहिल समेत कुछ युवक आग पर काबू पाने के लिए आ गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। युवाओं ने सोचा कि छत को उखाड़ देते हैं, जिससे आग पर काबू पाने में आसानी रहेगी। छत को उखाड़ते समय छत गिर गई, क्योंकि आग के कारण छत पर लगी फट्टियां व कड़ी जल चुकी थी। इसमें छत पर मौजूद साहिल नीचे गिर गया और आग की लपटों में आकर झुलस जाने के साथ-साथ मलबे के नीचे भी दब गया।
करीब आधे घंटे बाद साहिल को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग में झुलसने से भैंस की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साहिल महम से लैब टैक्नीशियन का कोर्स कर रहा था और तीन महीने बाद उसका कोर्स पूरा होना था। साहिल का एक बड़ा भाई भी है।

More Stories
देवभोग में पीडब्ल्यूडी का एसडीओ कार्यालय शुरू
मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
पीएम सूर्य घर योजना से बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बने कृष्ण कुमार गुप्ता, बिजली बिल के खर्च में मिली राहत