राजपुरा
पटियाला को एक साफ सुथरा व स्वच्छ वातावरण का शहर बनाने की ओर कदम उठाते हुये नगर निगम ने केंद्रीय जेल के नज़दीक भादसों रोड पर स्थित सैकेंडरी वेस्ट कुलैक्शन करने वाले स्थान को पक्के तौर पर साफ कर कूड़े के डम्प को हटा दिया है। मेयर कुंदन गोगिया व कमिश्नर परमवीर सिंह की अगुवाई में चल रही इस मुहिम के दौरान नगर निगम की सेहत विभाग की टीम की ओर से आज जगह को साफ किया गया है।
मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि पटियाला शहर को साफ सुथरा बनाना ही उनकी प्राथमिकता है। इसके लिये निगम पूरी तरह से जुटा हुआ है, निगम की टीम घर घर कूडा इकट्ठा करने के कार्य को और मजबूत कर रही है ताकि शहर में किसी जगह गंदगी ना रहे।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान में सभी जनप्रतिनिधि सक्रिय सहभागिता करें, अपने क्षेत्रों में मिलकर कार्यक्रमों को जनभागीदारी का स्वरूप दें: मुख्यमंत्री योगी
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई
सेवा संकल्प अभियान से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएगी योगी सरकार