दुबई
एशिया कप 2025 का छठा मैच आज भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. इस मुकाबले को लेकर फैंस का जोश हाई है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार है, जब दोनों देश एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे.
इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में एक मैच यूएई के खिलाफ खेला है. इसमें टीम इंडिया को जीत मिली थी. वहीं, पाकिस्तान की टीम ने भी ओमान को बड़े अंतर से हराया है. ऐसे में दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर इस मैच में आ रही हैं. इस मैच के लाइव स्कोरकार्ड के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
पाकिस्तान की भारत के खिलाफ प्लेइंग-11: पाकिस्तान की प्लेइंग-11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, सूफियान मुकीम, अबरार अहमद.
भारत की पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

More Stories
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल
Asian Para Games 2026: तीसरे दिन भारत का धमाकेदार आगाज, 3 गोल्ड के साथ मेडल की संख्या 48 पहुंची
हादसे के बाद भी नहीं मानी हार, राम रतन सिंह ने एशियन पैरा गेम्स में जीता सिल्वर मेडल