रांची
झारखंड के रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड क्षेत्र के हेसलपीरी गांव में रविवार शाम वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 52 वर्षीय बालगोविंद महतो, पिता समल महतो और 60 वर्षीय उदयनाथ महतो, पिता रामलाल महतो के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों शाम लगभग 5 बजे मवेशी चराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ा और तेज बारिश के बीच आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों ने कहा कि वज्रपात की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को त्वरित मुआवजा और सहयोग दिलाने की मांग की है। इधर, हादसे के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
आप’ सरकार का बड़ा दावा: 10 लाख तक मुफ्त इलाज, कोई भी परिवार स्वास्थ्य सुविधाओं से नहीं रहेगा वंचित – भगवंत मान