देवघर
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। गंगवार ने मंदिर के शिवलिंग का जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया।
इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और समृद्धि की कामना की। गंगवार ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम पूरे देश और झारखंड के लिए आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है। यहां आने से लोगों को अछ्वुत शांति और ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने भक्तों से भी अपनी आस्था बनाए रखने का आग्रह किया।
मौके पर देवघर जिला अधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा भी मौजूद थे। उन्होंने राज्यपाल को बाबा बैद्यनाथ धाम का एक मॉडल भेंट किया। गंगवार ने इस मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थल न केवल धार्मिक सेक्टर में बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं