बच्चों से मुलाकात कर पढ़ाई के बारे में ली जानकारी, साफ-सफाई और नियमित स्कूल आने की दी सलाह
रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विगत् दिवस जशपुर प्रवास पर थी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े शासकीय प्राथमिक शाला भींजपुर पहुंचकर वहां का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से हालचाल पूछा और पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। सभी बच्चों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के लिए सलाह दी और नियमित स्कूल आने कहा।
श्रीमती राजवाड़े ने छोटे बच्चों से बड़े प्यार एवं दुलार से गिनती और पहाड़ा पूछा, बच्चों ने गिनती एवं पहाड़ा सुनाया। उन्होंने बच्चो का हौसला अफजाई करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने शुभकामनाएं दी।

More Stories
रायपुर में 8वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, छत्तीसगढ़ ने हासिल किया उपविजेता का खिताब
तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
कुरूद की ग्राम पंचायतों में योजनाओं और विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने किया निरीक्षण