चंडीगढ़
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (एआईबीओसी) हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने 22 सितंबर 2025 को पड़ने वाली महाराजा अग्रसेन जयंती को एन.आई. एक्ट 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन भारतीय समाज में समरसता, सेवा और उद्यमशीलता के प्रतीक रहे हैं। ऐसे में उनकी जयंती को बैंक अवकाश घोषित करना उनके आदर्शों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति होगी।
प्रतिनिधिमंडल में कामरेड हरविन्दर सिंह, कामरेड विनय कुमार, कामरेड प्रेम पवार और कामरेड नवदीप बंसल शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यान से सुनी और कहा कि सरकार इस पर विचार करेगी।

More Stories
पीएम किसान सम्मान निधि बनी मेघमणि साहू की खेती का सहारा, बीज-खाद और कृषि कार्यों के खर्चों में मिली राहत
नियद नेल्ला नार योजना से अबूझमाड़ के ग्राम बोरानिरपी में पहली बार पहुंची बिजली, रोशन हुआ पूरा गांव
नोनी सुरक्षा योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित, डेयरी और मछली पालन से ग्रामीणों को मिल रहे आय के नए अवसर