कटिहार,
रोशना थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से कुल 231.33 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच की और तस्करों को पकड़ लिया। गिरफ्तार तस्करों में मोनू कुमार (25 वर्ष) पिता मनोज राय, निर्भय कुमार यादव (35 वर्ष) और विकास कुमार (18 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी आरोपी समस्तीपुर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से 231.33 लीटर विदेशी शराब और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस ने कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है।

More Stories
बिहान से ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार, मछली पालन से बढ़ेंगे आजीविका के अवसर
Ola-Uber कैब के लिए यूपी में नए नियम, 12 साल पुराने वाहन भी होंगे रजिस्टर्ड
BPSC-BSSC छात्र आंदोलन में नया मोड़, रौशन आनंद ने कहा- एकजुट नहीं हुए तो खुद संभालूंगा कमान