मुंबई,
हिप-हॉप स्टार बादशाह का नया पार्टी एंथम 'कोकैना' रिलीज हो गया है। सारेगामा म्यूजिक द्वारा रिलीज किए गए इस गाने में बादशाह के साथ पंजाबी सिंगर सिमरन कौर ढडली और अभिनेत्री नताशा भारद्वाज भी हैं। 'पानी पानी' जैसी हिट्स के बाद, यह गाना बादशाह और सारेगामा म्यूजिक की एक और सफल पेशकश है। इस ट्रैक का म्यूजिक हितेन ने दिया है, जबकि इसकी कोरियोग्राफी पीयूष और शज़िया ने की है। बादशाह ने कहा, 'कोकैना' जिंदगी और आज के पल का जश्न मनाने के बारे में है। गाने का म्यूजिक वीडियो अब यूट्यूब पर लाइव है और यह सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।

More Stories
मंदाना करीमी का बड़ा दावा, 6 साल से झेल रहीं साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग
यश की ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 6 दिन में वर्ल्डवाइड 304 करोड़ पार
ऑस्कर के ऑफिशियल पेज पर छाए दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर, पोस्ट में दिया खास संदेश