लखनऊ
लखनऊ में साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। कस्टमर केयर और ट्रेडिंग के नाम पर जालसाजों ने इंदिरानगर मड़ियांव कृष्णा नगर और गाजीपुर के चार लोगों को 3.56 लाख रुपये का चूना लगाया। पीड़ितों में एक डॉक्टर भी शामिल हैं जिन्होंने कस्टमर केयर पर शिकायत की थी। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संपर्क करने पर ट्रेडिंग का झांसा देकर जालसाज ने जाल में फंसाया। मुनाफा दिलाने के नाम पर जालसाज ने क्यूआर कोड भेजकर जीएसटी चार्ज व यूएसडीटी समेत अन्य मदों के नाम पर 1,58,373 रुपये ट्रांसफर करा लिया।
कृष्णानगर के नारायणपुरी निवासी श्रीकांत वर्मा ने बताया कि साइबर जालसाज ने खाते से दो बार में 99,998 रुपये निकाल लिए। इसके अलावा गाजीपुर के पटेल नगर निवासी सावित्री मिश्रा ने मीशो से खरीदारी कर 1315 रुपये का भुगतान किया था।

More Stories
गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
डंकी रूट नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला गिरफ्तार
निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं