रांची
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज आर0आर0 स्पोर्टिंग क्लब, रातू रोड एवं पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू, रांची स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत अनावरण किया।
इस अवसर पर सोरेन ने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। रिमझिम बारिश के बीच सभी मातारानी के भक्तजन काफी उमंग और उत्साह के साथ दशहरे का यह पावन त्यौहार मना रहे हैं।
सोरेन ने कहा कि मैं अपनी ओर से समस्त झारखंड वासियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को दुर्गा उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। सभी के जीवन में मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहे। झारखंड प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

More Stories
CG मंत्री नेताम का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- कांग्रेस का काम सिर्फ राग अलापना
बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
चांदी का मुकुट लौटाते हुए बोले राजनाथ सिंह- ‘गरीब बेटी को पायल बनवाकर दे देना’, वीडियो वायरल