नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष का ऐलान कर दिया गया है। सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए मिथुन मन्हास को बीसीसीआई की कमान सौंप दी गई है। वहीं, राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई है। इनके अलावा देवजीत सैकिया को बोर्ड के नए सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह से पिछले काफी दिनों से चल रही सभी चर्चाओं पर अब विराम लग गया है।
राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी बधाई
डॉ. जितेंद्र सिंह, माननीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जश्न मनाने का एक यादगार अवसर!
मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर 'भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड' #BCCI का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। जम्मू-कश्मीर के सबसे दूरस्थ इलाकों में से एक, पूर्व डोडा ज़िले के लिए यह रविवार कितना सौभाग्यशाली रहा, जो संयोग से मेरा अपना गृह ज़िला भी है। कुछ ही घंटों के अंतराल में, पहले किश्तवाड़ की एक बेटी शीतल विश्व चैंपियन बनकर उभरी और उसके तुरंत बाद भद्रवाह का एक बेटा, मिथुन शीर्ष पद पर पहुंच गया।'

More Stories
Asian Games 2026: 35 खेलों में 503 खिलाड़ी, 246 सपोर्ट स्टाफ के साथ उतरेगा भारत, रिकॉर्ड तोड़ने पर नजर
World Cup 2027 से पहले साउथ अफ्रीका जाएगी टीम इंडिया, BCCI ने बनाया बड़ा प्लान; होगी ODI सीरीज
Asian Games 2026: गौतम गंभीर की जगह VVS लक्ष्मण संभालेंगे टीम इंडिया की कोचिंग, जानें क्यों हुआ बदलाव