मुंबई
भारत के सबसे पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज अपनी नई सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ की घोषणा कर दिया है. यह सीरीज द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई है, और इसे श्रेयांश पांडे ने बनाया है, जबकि इसे आशिष शुक्ला और श्रेयांश पांडे द्वारा डायरेक्ट किया गया है.
बता दें कि ‘द पिरामिड स्कीम’ एक बेचैन युवक गोल्डी की कहानी है, जिसकी मल्टी-लेवल मार्केटिंग बिनेस के जरिए अमीर बनने की चाहत परेशानी से भरे एक रोलरकोस्टर में बदल जाती है. इस तरह से यह न सिर्फ उसका भविष्य, बल्कि उसकी जॉइंट फैमिली का प्यार और विश्वास भी दाँव पर लग जाता है.
सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ में शानदार कलाकारों की टीम है. जिसमें लीड रोल्स में परमवीर चीमा , रणवीर शौरी, शेखर सुमन, आंजन श्रीवास्तव , स्मिता बंसल और अल्फिया जाफरी नजर आने वाले हैं.
साल 2026 में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने जा रही सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ में अचानक से आने वाले ट्विस्ट, हँसी के पल, दिल टूटने की भावनाएँ और हसल कल्चर की असली झलक, जो दिखाती है कि बड़े सपनों के पीछे लोग कितनी दूर तक जाते हैं. इस सफर में एक इंसान अपनी कौन सी दौलत खो सकता है.

More Stories
AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!
‘धुरंधर 2’ का जलवा: पाकिस्तान में पाइरेटेड वर्जन देख मची हलचल, भारतीयों ने लिए मजे
24 घंटे, 500 मिलियन व्यूज! Spider-Man: Brand New Day Trailer में छिपा है ये बड़ा राज