जालंधर
दशहरे के मौके पर आज सुबह हुई बारिश ने जालंधर में माहौल को किरकिरा कर दिया है। आपको बता दें कि जालंधर में 20 जगहों पर आज रावण दहन किया जाएगा। वहीं अचानक मौसम के बदले मिजाज के कारण मॉडल हाउस ग्राउंड में पुतले गिर गया। वहीं कई अन्य मैदानों में बनाए गए विशाल पुतले भी बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रभावित हुए हैं।
वहीं बस्तीशेख इलाके में तेज हवा और बारिश से एक पुतले की गर्दन टूट गई। आयोजकों ने पुतलों को उठाने और सुरक्षित रखने का काम शुरू कर दिया है। पुजारी और आयोजक इस बात की चिंता जता रहे हैं कि बारिश और तेज हवाओं के चलते पुतलों को सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

More Stories
यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का कहर, 52 लोगों की दर्दनाक मौत
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री