पंजाब
पंजाब के लोगों से खास अपील की जा रही है। दरअसल, डिप्टी कमिश्नर पठानकोट आदित्य उप्पल ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों और दरियों के किनारे न जाएँ। दरअसल, आज रंजीत सागर डैम से करीब 37 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे निचले इलाकों में पानी का स्तर बढ़ सकता है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। हालांकि, लोगों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतना आवश्यक है।

More Stories
पंखा रोड की बदलेगी तस्वीर, सफाई व्यवस्था सुधारने में जुटी दिल्ली सरकार
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार अलर्ट, सफाई, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था दुरुस्त होगी
अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय